बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुंजी के सिर मिस यूनिवर्स 2019 का ताज, जानिए… किस स्थान पर रही भारत की वर्तिका

दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टुंजी के सिर मिस यूनिवर्स 2019 का ताज, जानिए… किस स्थान पर रही भारत की वर्तिका

NEWS4NATION DESK : मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिया पूरी हो चुकी है और इस बार साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टुंजी  ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है| दक्षिण अफ्रिका के लिए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली जोजीबिनी तीसरी सुंदरी हैं| 

68वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पुएर्तो रिको की मैडिसन एंडरसन दूसरे स्थान पर और  मेक्सिको की सोफिया अरागोन तीसरे स्थान पर रहीं | वहीं भारत की वर्तिका टॉप टेन में जगह नहीं बनाने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। 

जोजीबिनी के विजेता चुने जाने के बाद परंपरा के अनुसार पिछले साल की विजेता रही फिलिपिंस की कैटरिओना ग्रे ने उन्हें ताज पहनाया| 

साउथ अफ्रिकी जोजीबिनी ने प्रतियोगिता  के सवाल-जवाब राउंड के दौरान अपने जवाब से जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। सुंदरता का अर्थ क्या होता है के जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं जिस स्किन कलर के साथ जिस देश में पैदा हुई वहां मुझे सुंदर नहीं माना जाता था। मैं चाहती हूं कि यह खिताब जीतकर में लौटूं तो मेरे देश के बच्चे मुझे गर्व से देखे । वो मुझमें अपना एक अक्स देखें।

वहीं फ़ाइनल राउंड में तीनों फाइनलिस्ट से पूछे गए एक ही  सवाल कि वह कौन सी सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है जो आज की तारीख में युवा लड़कियों को सिखानी चाहिए? इस सवाल के जवाब में जोजिबिनी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चीज़ जो हम लड़कियों को सिखानी चाहिए वो है नेतृत्व करना।  समाज में अपनी जगह बनाने से ज़्यादा ज़रूरी कुछ भी नहीं हैं। अपने  इसी जवाब से जोजिबिनी ने  मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया |

बता दें जोजीबिनी टुंजी के साथ 20 सुंदरियां सेमिफाइनल में पहुंची थीं, जिसमें भारत की वर्तिका सिंह भी शामिल थीं| यूपी की राजधानी लखनऊ की रहने वाली है और वर्तिका ने हेल्थ सेक्टर में पढ़ाई की है| 

वर्तिका सिंह टॉप टेन में जगह नहीं बना पाई और वे प्रतियोगिता से बाहर हो गई। हालांकि प्रतियोगिता से बाहर होने के बावजूद   वर्तिका ने अमेरिका के अटलांटा में हुए इस कॉन्टेस्ट में लोगों का दिल जीत लिया। 

कॉस्टूम राउंड में वर्तिका सिंह लाल रंग के लहंगा पहन देसी अवतार में रैंप पर उतरीं जिसे बहुत पसंद किया गया।

अदिति शंकर की रिपोर्ट 


Suggested News