बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिले में चर्चा का कारण बन गयी है कुत्ते और लंगूर की अनोखी दोस्ती, हर समय रहते हैं साथ, लोग मानते हैं पिछले जन्म का साथ

जिले में चर्चा का कारण बन गयी है कुत्ते और लंगूर की अनोखी दोस्ती, हर समय रहते हैं साथ, लोग मानते हैं पिछले जन्म का साथ

GOPALGANJ : जिले के विशम्भरपुर प्रखण्ड के बरई पट्टी ग़ांव में पिछले चार महीने से दो अलग अलग प्रजाति के जानवरों के बीच प्रेम सम्बंध देख ग्रामीण अचरज में पड़े हुए है। इन कुत्ते और लंगूर की अजब प्रेम की गजब प्रेम कहानी जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे कि किस तरह दो कुत्ते और एक लंगूर साथ साथ रहकर जीवन बिताते हैं। ये इस गांव को छोड़ते भी नही हैं। ग्रामीण शुरुआती दौर में इन्हें भगाने की कोशिश किए. लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुई और अंततः ग्रामीण भी इन्हें स्वीकार कर इसके प्रेम करने लगे जिसके कारण ये ग्रामीणों के बीच रहने लगे ना ये लोगो को काटते  है और ना ही अब ग्रमीण इन्हें भगाते है। 

दरअसल आज के युग में जब इंसान-इंसान के दुश्मन बन गए हैं, जंगल कटाव से जानवर अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, ऐसे समय दो जानवर के बीच प्रेम का अलग ही नजारा दिख जाए तो इंसान अचरज में पड़ जाता है। 

इंसान हो या पशु-पक्षी, अपने बच्चों से तो सभी प्यार करते हैं. संवेदनशीलता के मामले में इंसान पशु-पक्षी और जानवरों से काफी ऊपर है, लेकिन लंगूर और कुत्ते की प्रेम कहानी लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।

कुछ ऐसा ही मामला इन दिनों जिले के कुचायकोट प्रखण्ड के बरई पट्टी में देखने को मिल रहा है। दो अलग-अलग जानवरों के बीच का प्रेम देखकर लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं लंगूर और कुत्ते के बीच प्रेम दिखने वाला ये नजारा लोगों की जिज्ञासा और उत्साह का भी केन्द्र बना हुआ है। स्थानीय लोगो के माने तो लंगूर और कुत्ते का पूर्व जन्म का कोई रिश्ता था। साथ ही इस ग़ांव मे भी इन लोगो का कोई लगाव था। जिसके कारण यहां चार माह से  दोना अचानक कहीं से आ गए और यहीं रहने लगे पहले तो यहां के लोगो को दोनों से डर लगने लगा कि कही ये काट ना ले और इन दोनों को गाँव से भगाने का प्रयास किया गया  लेकिन ये भागे नहीं साथ ही इसके एकदम विपरीत हुआ और दोनों जानवर हमेशा साथ साथ रहकर जीवन गुजारने लगे इसके आलावे लोगों को कोई नुकसान नही पहुचाते है। 

बहरहाल एक दूसरे से अलग जाति के दो जानवरों में इस तरह का प्रेम अजब गजब है।


Suggested News