बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मां दुर्गा के जयकारे की गूंज के साथ खुला दरबार का पट, पूरा शहर हुआ भक्तिमय

मां दुर्गा के जयकारे की गूंज के साथ खुला दरबार का पट, पूरा शहर हुआ भक्तिमय

नालंदा. कोरोना वायरस की वजह दो साल बाधित होने के बाद इस साल चैती दुर्गा धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को मां दुर्गा की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद दरबार का पट खोला गया है। पट खुलते ही माता के जयकारे लगने से पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। बिहारशरीफ के भरावपर, टिकुलीपर, नईसराय, डाकबंगला मोड़ समेत अन्य जगहों पर एक से बढ़कर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा बिठायी गयी है।

मां दुर्गा के दरबार का पट खुलते ही मां के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंज उठा। इस साल कोरोना का प्रकोप खत्म होने से शहर में एक बार फिर दुर्गापूजा की रौनक दिख रही है। शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया। इसके बाद मां के दरबार का पट खोला गया। पट खुलते ही माता के जयकारे लगने लगे। वहीं पूरे शहर में माहौल भक्ति मय है।

Suggested News