बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कार से मरीज को घर पहुंचाने जा रहे चालक की हत्या, शव को बदुआ डेम में फेंक दिया, गाड़ी भी गायब

कार से मरीज को घर पहुंचाने जा रहे चालक की हत्या, शव  को बदुआ डेम में फेंक दिया, गाड़ी भी गायब

BANKA :  बांका जिला  के बेलहर थाना क्षेत्र स्थित बदुआ डैम में  एक युवक की गोली मारकर शव  को बदुआ डेम में फेक दिया। अज्ञात शव की पहचान  देवघर निवासी तीस वर्षीय रवि ठाकुर उर्फ चीकू के रूप में हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक को सिर में गोली मारकर हत्या की गई है।  मृतक के शरीर पर कई जगह गहरा जख्म भी है। मृतक देवघर से मरीज को लेकर कार से जमुई के  महादेव सिमरिया छोड़ने के लिए गया हुआ था। घटनास्थल से कार गायब मिला। जिसको लेकर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात अपराधियों द्वारा कार छीन कर गोली मारने की आशंका जाहिर की जा रही है। 

देवघर से मरीज को लेकर जा रहा था जमुई

जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य के देवघर स्थित गौरीपुर निवासी सुखदेव ठाकुर का पुत्र रवि कुमार ठाकुर देवघर से एक डॉक्टर के यहां से एक मरीज को लेकर जमुई थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव गया हुआ था। जहां मरीज को उसके घर पर छोड़ने के बाद राजीव अपने कार से घर लौट रहा था। इसके बाद अचानक राजीव कुमार ठाकुर का कुछ पता नहीं चल पाया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने के बाद घर वाले काफी परेशान हो गए और इधर-उधर खोजबीन में जुट गए। 

इसी क्रम में बेलहर थाना क्षेत्र के बदुआ डेम के पास स्थानीय पुलिस द्वारा एक अज्ञात शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद अज्ञात शव की पहचान झारखंड के देवघर निवासी रवि कुमार ठाकुर के रूप में हुई। जिसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।  पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सिर्फ शव बरामद हुआ है।कार घटनास्थल से गायब है।जिसको देखते हुए आशंका हो रही है कि लूट की घटना के मकसद से गोली मारकर उसका कार बदमाश लेकर फरार हो गया है।

थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि उक्त अज्ञात शव की पहचान देवघर निवासी रवि कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।आवेदन के अनुसार आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट l

Suggested News