बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

12 साल में सबसे कम समय होगी स्कूलों में पढ़ाई, पहली बार सिर्फ 6.15 घंटे ही बच्चों को बिताना होगा स्कूल में

12 साल में सबसे कम समय होगी स्कूलों में पढ़ाई, पहली बार सिर्फ 6.15 घंटे ही बच्चों को बिताना होगा स्कूल में

PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग ने स्कूलों की नई टाइम टेबल जारी कर दी है। छुट्टियों के बाद सभी स्कूलों का संचालन अब नौ बजे से शुरू होगा और बच्चों की छुट्टी दोपहर सवा तीन में कर दी जाएगी। सिर्फ मिशन दक्ष के बच्चों के लिए छुट्टी का समय चार बजे रखा गया है। 

छात्रों के नए समय सारिणी के साथ शिक्षा विभाग ने एक रोचक तथ्य भी पेश किया है। शिक्षा विभाग ने बताया है कि 2013 से लेकर 2024 तक में यह पहली बार होगा  जब स्कूलों में छात्रों को सबसे कम गुजारना होगा। नए टाइम टेबल के अनुसार इस बार बच्चों को सिर्फ सवा छह घंटे ही स्कूल में रहना होगा। जबकि इससे पहले साढ़े छह घंटे तक पढ़ाई होती थी।

हर साल बदलता गया स्कूलों का समय

शिक्षा विभाग ने बताया है कि 2013 में स्कूल शुरू होने का समय सुबह नौ बजे था और छुट्टी का समय दोपहर चार बजे होता था। जिसमें छात्रों को सात घंटे तक पढ़ाया जाता था। 2022 तक इसी रुटीन के अनुसार स्कूलों में क्लास लगती थी।

2023 से हुआ बदलाव

स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव 2023 से शुरू हुआ। जब तत्कालिक एसीएस केके पाठक ने मिशन दक्ष की शुरूआत की। कमजोर बच्चों के लिए शुरू किए गए स्पेशल क्लास के कारण सामान्य कक्षाओं के समय में आधे घंटे कम कर दिया गया। अब 2024 में इसे और कम करने का फैसला लिया गया है। 

Suggested News