बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सास बहु से अवैध संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने लगा फर्जी पत्रकार, गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पर ज़माने लगा धौंस, जानिए क्या है पूरा मामला

सास बहु से अवैध संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने लगा फर्जी पत्रकार, गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पर ज़माने लगा धौंस, जानिए क्या है पूरा मामला

MOTIHARI  : मोतिहारी में पत्रकारिता के आड में लव जेहाद का मामला सामने आया है। दो आधार कार्ड और पैन कार्ड पर नाम बदल कर मोतिहारी के एक युटूबर ने एक परिवार को अपने हवस का शिकार बनाया है। इस दौरान उसने महिलाओं के अश्लील विडियों बनाकर वायरल करने और अपने पत्रकारिता का धौंस दिखाता रहा। अन्ततः परेशान महिला ने हिम्मत जुटाया और मोतिहारी नगर के छतौनी थाना पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरु किया है। पुलिस के जांच में चौकाने वाले कई सच सामने आ गये है। अब पुलिस गिरफ्तार युवक से पुछताछ कर रही है। मामला मोतिहारी नगर क्षेत्र की है। जहां एक घर में पहले हिन्दू ब्राह्मण बनकर एक युवक किराये पर रहना शुरु किया। निशान्त रेजा नामक युवक तरंग मिडिया नामक यूट्यूब मिडिया पर अपने को सम्पादक बताया करता था। इस दौरान निशान्त ने मकान मालकिन और उसकी पतोहू से नाजायज संबंध भी बना लिया। 

इतना ही नहीं उसने दोनों महिलाओं के साथ नाजायज संबंध का विडियों बनाकर संबंध बनाते रहने का दबाव डालता रहा। परेशान महिलाएं जब भी मूंह खोलने और अपने शोषण की कहानी किसी को भी बताने की बात करती तो उन्हीं विडियों को दिखाकर वायरल करने की धमकी देता और ब्लैकमेलिंग किया करता था। पुत्र के मोतिहारी आने और परिवार मां और भाभी पर जबाव देने पर मामला का खुलासा हुआ है। जिसके बाद परेशान महिलाओं ने मोतिहारी नगर के छतौनी थाना पुलिस को अपने शोषण और युवक के करनामों से अवगत कराया,जिसके बाद छतौनी थाना पुलिस ने जांच कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के कमरे से निशान्त रेजा और निशान्त राजा के नाम से दो आधार कार्ड, दो आयकर के पैन कार्ड सहित कई फर्जी दास्तावेज बरामद किये गये है। पुलिस के छापामारी में चौकाने वाले सच सामने आये है। 

मेहसी थाना के निवासी मोतिउर्रहमान का पुत्र निशान्त रेजा है, जिसके असली और फर्जी निशान्त राजा के नाम से बने आधार कार्ड, आयकर पैन कार्ड और कई सर्टिफिकेट मिले है। इतना ही इसने पुलिस अधीक्षक से अपने आचरण प्रमाण पत्र दौनों नाम पर बनवाया है। पुलिस पर धौस जमाने के साथ साथ व्यवसायियों से जबरन वसूली इसका पेशा बन गया था। इसी आरोप में जिला सूचना प्रसारण अधिकारी की शिकायत पर मोतिहारी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई और जेल की हवा खा चुका था। छतौनी थाना में पीडिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। हिन्दू के नाम से बने फर्जी सर्टिफिकेटों को आधार बनाकर वह लोगो को चुना लगाता था और अबकी बार एक बड़ी बाजीगरी दिखलाने की फिराक में था। 

दरअसल, इस कथित पत्रकार और नटवरलाल की नज़र छतौनी थाना क्षेत्र के एक विधवा की करोड़ो रुपये की संपत्ति पर नजर थी और इसने इस महिला को अपने झांसे में लेकर पहले तो इसका मकान किराए में लिया। फिर धीरे धीरे यह मकान मालकिन को अपनी प्रेम के जाल में फंसाकर इसके साथ नाजायज रिश्ता कायम कर लिया। इस दौरान महिला के दिमाग वॉस करने से कारण महिलाओं ने अपने परिवार और संबंधियों से सबंध तोड लिया था।  उसके बाद इसकी नज़र इसकी विधवा पतोहू पर पड़ी और उसको भी इसने अपने झांसे मे लेकर इसको भी अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया था। दोनों के साथ भी हमबिस्तर होने लगा। पराकाष्ठा की हद तब पर हो गयी जब इसने इन दोनों सास पतोहू का अश्लील वीडियो बना लिया और उसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरु कर दिया। 

निशान्त रजा उर्फ निशात राज धीरे धीरे दोनों महिलाओं को अपने जाल में इस कदर फंसा लिया था कि कुछ दिन में वह उसके आलीशान घर का मालिक बनने वाला था। लेकिन इन सभी बातों का पता जब मकान मालकिन के छोटे बेटे को लगी। पूरी घटना की जानकारी मिलने पर बेटा मोतिहारी आया और काफी मशक्कत के बाद उसे सारी कहानी का पता चला। उसके बाद उसके छोटे बेटे ने इसकी शिकायत छतौनी थाना में अपनी मां और भाभी से प्राथमिकी दर्ज करवाया। जब मिडिया ने आरोपी निशान्त रेजा उर्फ निशान्त राजा से असलियत जानने का प्रयास किया तो वह मिडिया को ही धमकी देते हुए कहा कि प्रेस कउसिंल ऑप इंडिया में मुकदमा दर्ज करायेगें। इधर मोतिहारी एसपी कान्तेश मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले की जांच किया जा रहा है। पूरे मामले के खुलासा के बाद ही कडी कार्रवाई होगी।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News