बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्कॉर्पियो से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, गाड़ी को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल

स्कॉर्पियो से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, गाड़ी को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, 10 लोग घायल

NAWADA : नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बस और स्कार्पियो की आमने-सामने टक्कर में स्कार्पियो सवार 10 लोग जख्मी हो गए। जिसमें 2 बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें पांच की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। यह घटना मुफस्सिल थाना अंबिका बीघा गांव के पास घटी है। सभी घायल सहरसा जिले के सितुआ गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग सहरसा से अपने एक परिजन के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे। घायलों में ब्रम्हदेव यादव, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, मन्नू कुमार, अंकुश कुमार, सोनी देवी सहित 10 लोग शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि ब्रम्हदेव यादव अपने पूरे परिवार के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर बड़े भाई के दाह संस्कार में रांची जा रहे थे, तभी अम्बिका बीघा गांव के पास तेज रफ्तार बस ने विपरित दिशा से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दिया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

बताया जाता है कि दोनों गाड़ी काफी तेज रफ्तार में था फोरलेन का निर्माण हो रहा है और तेज रफ्तार में रहने के कारण आमना-सामना दोनों गाड़ी में जोरदार टक्कर हुआ टक्कर को देखते ही स्थानीय ग्रामीण के द्वारा सभी लोगों की मदद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बस और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि 5 की हालत काफी गंभीर है जिसे डॉक्टर ने चिंताजनक हालत में रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन कुमार ने सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए हैं।


Suggested News