बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिस परिवार को बिहार के लिए कलंक कहा, अब उसी कलंक का टीका लगाकर पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी

जिस परिवार को बिहार के लिए कलंक कहा, अब उसी कलंक का टीका लगाकर पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी

BANKA : कभी नीतीश कुमार लालू परिवार को बिहार के लिए कलंक कहा करते थे, आज स्थिति यह है कि अपनी कुर्सी को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री जी को उसी कलंक के टीके को अपने माथे पर लगाना पड़े रहा है। इसी टीके को माथे पर लगाकर वह पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं। यह कहना है विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी का। उक्त बातें उन्होंने बांका में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कही। 

भागलपुर के कजरैली जाने के क्रम में सोमवार की संध्या भाजपा के वरीय नेता सम्राट चौधरी का इंग्लिशमोड़ चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं पत्रकार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार में ला एंड आर्डर पूरी तरह चरमरा गई है। कल तक मुख्यमंत्री द्वारा लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल को कलंक बताते थे। आज उन्हीं के साथ गलबहियां किये हुए है। वर्तमान समय में नीतीश कुमार का सुपर पावर अब लालू प्रसाद यादव हैं। इसलिए अब मुख्यमंत्री बिहार का विकास कर ही नहीं सकते हैं। 

ललन सिंह की बयान का कोई महत्व नहीं

सम्राट चौधरी ने ललन सिंह के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2025 को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं। ऐसे में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराधिकारी को लेकर बयान कोई मायने नहीं रखता है। 

लोकसभा में चार सौ अधिक सीटें बीजेपी को

भाजपा पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। और आगामी लोकसभा में भाजपा चार सौ अधिक एवं बिहार विधानसभा चुनाव में दो सौ से अधिक सीट लायेंगी। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, प्रशांत कापरी, अमित कुशवाहा, बर्जेस सिंह, अश्विन कुमार, सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Suggested News