बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अमित शाह को अभी से सताने लगा है बिहार में हार का डर, 2024 में होगा भाजपा का सूपड़ा साफ, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

अमित शाह को अभी से सताने लगा है बिहार में हार का डर, 2024 में होगा भाजपा का सूपड़ा साफ, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

पटना. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनावों के दौरान बिहार में सीटें खोने के डर से बार-बार अमित शाह राज्य का दौरा कर रहे हैं। यहां लोकसभा में 40 सीटों पर भाजपा को अगले चुनाव में बड़ा झटका लगेगा। दरअसल, बिहार का राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है. एक और अमित शाह दो जगहों बेतिया और पटना का दौरा कर रहे हैं तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव 'महागठबंधन' की संयुक्त रैली को पूर्णिया में संबोधित करेंगे। अमित शाह पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लौरिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. दूसरी ओर, महागठबंधन भी अपनी ताकत दिखाने और शाह को संदेश देने के लिए राज्य के पूर्वी हिस्से में पूर्णिया में एक मेगा रैली आयोजित करने के लिए तैयार है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत महागठबंधन के अन्य नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है. तेजस्वी ने कहा, "आज हम 'जनसभा' कर रहे हैं, और लाखों लोग आने वाले हैं। सीएम नीतीश कुमार के साथ हमारे महागठबंधन ने बीजेपी को चिंतित कर दिया, उन्हें डर है कि वे अपनी सीटें खो देंगे।" इसलिए गृह मंत्री अमित शाह बार-बार बिहार का दौरा कर रहे हैं।"

राजद, जो "महागठबंधन" का सबसे बड़ा घटक है, उसने आरोप लगाया है कि अमित शाह की यात्रा "थोड़ा ही पूरा करेगी" यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कुछ सीटों पर ही बेहतर प्रदर्शन होगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर दंगे कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "देश में भाजपा का एक काम है, समाज में नफरत फैलाना और दंगे कराना। दूसरी तरफ, हम शांति और सद्भाव का संदेश देंगे। अमित शाह को बताना चाहिए कि सरकार ने बजट में बिहार को धोखा क्यों दिया। क्या बिहार के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं है? बिहार के लोगों ने 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाने का फैसला कर लिया है।

जद (यू) नेता उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन से अलग होने और इसके बजाय अपनी नई पार्टी बनाने के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि इस कदम का चुनाव में शायद ही कोई प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, "क्या किसी और के पास वोट हैं? केवल नीतीश कुमार और लालू यादव के पास वोट हैं। किसी और चीज का कोई असर नहीं होगा। हमारा एक ही लक्ष्य है कि 2024 में सांप्रदायिक ताकतों को हराना और उन्हें सत्ता से बेदखल करना है।" 

विपक्षी एकता और गठबंधन के और नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि सभी नेता एकजुट हैं और 2024 में जीतेंगे। महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। इसलिए वे बार-बार बिहार का दौरा कर रहे हैं।


Suggested News