सौतन को सामने देख कर पहली पत्नी का पारा हुआ हाई, जमकर हुआ जूतम पैजार, पति के दर पर बेटी के साथ दिया धरना, जांच में जुटी पुलिस

सौतन को सामने देख कर पहली पत्नी का पारा हुआ हाई, जमकर हुआ जू

दरभंगा - बिहार के दरभंगा जिले में एक शख्स को पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। आपसी कलह के बाद पहली पत्नी मायके चली गई और चार महीने के बाद घर लौटी, तो वहां पहले से सौतन भी मौजूद थी। फिर क्या, वहां खूब ड्रामा हुआ। ऐसे में आसपास के लोगों को यह झगड़ा सुलझाने के लिए आना पड़ा और लड़ाई खत्म करवाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकत स्थानीय लोगो की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद झगड़ा शांत हुआ।

विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के कबड़ाघाट मुहल्ला निवासी अमित कुमार ने 2022 में वर्षा नाम की लड़की के साथ लव मैरेज किया और उसे दुल्हन बनाकर घर लाया। शुरुआती दौर में परिवार के सदस्यों ने इस शादी का विरोध किया। लेकिन प्रेम विवाह होने के दोनों किसी बात का प्रवाह करते हुए एक साथ रहने लगे और वर्षा ने एक बेटी को जन्म दिया। इसी बीच अमित अपने परिवार वाले के साथ मिलकर वर्षा के साथ मारपीट करने लगे और मायके वाले से दहेज की मांग करने को कहने लगे। 

NIHER

जब वर्षा ने अपने पति अमित की बात नही मानी तो चार महीने पहले मारपीट कर वर्षा को घर से निकाल दिया। जिसके बाद वर्षा अपने परिवार के पास दिल्ली चली गई। चार माह के बाद जब वर्षा अपने घर लौटी तो यहां का नाजारा देखकर हैरान रह गई। वर्षा का प्रेमी पति अमित दूसरी शादी कर अपनी पत्नी के साथ रह रहा है। जिसके बाद वर्षा को ससुराल वाले ने घर से जबरदस्ती घर से बाहर निकालकर गेट को बंद कर लिया। जिसके बाद वर्षा घर के बाहर अपनी नन्ही बेटी को गोद मे लेकर हंगामा करने लगी।

Nsmch

वर्षा का हंगामा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद पीड़िता ने इस घटना की सूचना वार्ड पार्षद के साथ ही विश्वविद्यालय थाना को दी। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचकर पीड़िता से सारी बातों को सुनकर गेट खुलवाकर दोनों पक्षो को समझा बुझाकर थाना लेकर आया। वही सूचना पर पहुंची विश्वविद्यालय थाना के ASI सत्येंद्र कुमार ने कहा कि पीड़िता के पति ने वर्षा के साथ शादी की बातें कबूल किया है। तथा वर्षा को पत्नी बता रहा है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर