बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में हुआ ध्वजारोहण, पद से हटाए जाने को लेकर विस अध्यक्ष ने कही यह बात

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में हुआ ध्वजारोहण, पद से हटाए जाने को लेकर विस अध्यक्ष ने कही यह बात

PATNA : 76वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में आज सुबह झंडोतोलन किया। जहां विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने झंडोतोलन किया। इस दौरान दोनों सदनों के कई विधायक और एमएलसी भी मौजूद रहे। 

हाल में हुए बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद संभवतः यह आखिरी बार था कि जब विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में झंडोतोलन किया। तिरंगा फहराने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज देश अपनी आजादी का 75वां साल मना रहा है। इस मौके पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद की कही बातों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। सही मायने में हमने 75 साल में बता दिया कि भारत आज दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। अब जब देश अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा तो विश्व गुरू के रूप में अपनी पहचान बना चुका होगा। 

इस दौरान विस अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे को लेकर एक बार फिर चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि विस अध्यक्ष के तौर पर 20 महीने के कार्यकाल में मैने बेहतर काम करने की कोशिश की, अपनी जिम्मेदारा को इमानदारी से निभाया। जहां तक पद से हटाए जाने की बात है, तो जबतक इस पद पर हूं, तब तक कुछ बात नहीं करेंगे, संविधानिक पद से मुक्ति मिलने के बाद इस पर खुलकर बात करेंगे। 

वहीं विप सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि आज हम इस झंडे के नीचे खड़े होकर संकल्प लेते है कि देश के विकास में हर एक भारतीय अपना योगदान देगा। उन्होंने आजादी के 75वें साल पर देश को शुभकामना देते हुए कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, कला, कारोबार सहित हर क्षेत्र में भारत ने अपनी पहचान दुनिया भर में मनाई है। 


Suggested News