बिहार में धड़ल्ले से चल रहा लाल पानी का खेल, यूपी से ट्रेन के जरिए लाई जा रही थी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने धर दबोचा
PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी और नशा मुक्त बिहार बनाने को लेकर बिहार ने शराब बंदी के भले ही 8 साल पूरे कर लिए हैं। बावजूद इसके शराब के तस्करों और नशे के कारोबारियों द्वारा लाल पानी का तस्करी किया जा रहा है। शराबबंदी वाले बिहार में अन्य राज्यों में बैठ तस्करी शराब की तस्करी कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी इन मामलों में चौकस है। पुलिस इन कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप टेम्पो स्टैंड के पास का है। जहां गश्ती टीम ने एक संदिग्ध युवक को एक ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग के साथ खदेड़ कर पकड़ा है। गिरफ्तार युवक का नाम नीरज चतुर्वेदी मध्यप्रदेश निवासी बताया जा रहा है। जिसके पास से 23 लीटर से अधिक अवैध शराब की खेप को पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक नीरज कुमार से पूछताछ में कई खुलासे हुए है।
जिसमें अवैध शराब की खेप को यूपी के मुगलसराय जंक्शन से पटना जंक्शन स्थित स्टेशन गोलंबर टैंपो स्टैंड के पास गोल्डी नाम के युवक को देने की जिम्मेवारी दी गई थी हालांकि गोल्डी फरार है। वहीं गिरफ्तार युवक नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि अवैध शराब की खेप को पहुंचाने के एवज में उसे पांच हजार रूपए देने का तय हुआ था। फिलहाल इस मामले में अब ट्रेनों के जरिए अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर रेल पुलिस और स्थानीय थाना साझा कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब हो कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद शराब तस्कर रेल और सड़क मार्ग से चोरी छिपे अवैध शराब की खेप को बिहार में लाते हैं। जिसपर पुलिस की पैनी निगाह से ऐसे कई खेप को जब्त करने की कार्रवाई हुई है। अगामी दिनों में त्योहारों में अवैध शराब के खेप को तस्कर और माफिया लगातार फिराक में लगे हैं। वहीं पुलिस की निगाह ऐसे शातिरों पर बनी हुई है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट