बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेम विवाह करने वाले युवक के पिता पर लड़की पक्ष ने किया हमला ... शादी के दो साल बाद बनाया निशाना

प्रेम विवाह करने वाले युवक के पिता पर लड़की पक्ष ने किया हमला ... शादी के दो साल बाद बनाया निशाना

छपरा. प्रेम विवाह करने वाली लड़की के परिजनों ने लड़के के पिता की जमकर पिटाई कर दी. मामला छपरा के  अवतार नगर थाना क्षेत्र के शखंवली नोली गांव का है. यहां 2 वर्ष पूर्व एक प्रेमी युगल ने भाग कर शादी कर लिए थी. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा समझा बुझा कर मामले को शांत कराया गया. वहीं युगल ने  कोर्ट में जाकर शादी कर लिया. 

लड़का पक्ष से लड़के की मां शीला देवी ने बताया कि मेरे पुत्र गोलू कुमार ने गांव के भरत राय के पुत्री रिचा से  कोर्ट मैरिज शादी कर लिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसे लेकर लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा हमेशा मारपीट की जाती है. शुक्रवार को भी जब लड़के के पिता सिकंदर राय अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे इसी दौरान लड़की पक्ष के कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिए जिसके वजह से वह घायल हो गए हैं. 

घायल व्यक्ति का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. पीड़ित ने बताया कि उन पर लोहे की रॉड से हमला किया है. घायल सिकंदर राय होमगार्ड जवान हैं. 


Suggested News