बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने दी सलाह, बात मानते ही हुआ यह, फिर जोर से चिल्लाई..उम्मीद नहीं थी की ऐसा होगा

लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने दी सलाह, बात मानते ही हुआ यह, फिर जोर से चिल्लाई..उम्मीद नहीं थी की ऐसा होगा

DESK: प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन एक ऐसा सामने आया है जहां बॉयफ्रेंड की सलाह ने उसकी गर्लफ्रेंड को लखपति बना दिया। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड की सलाह से करीब 50,000 डॉलर यानी (41लाख रुपए) अपने नाम कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की ने पहले अपने बॉयफ्रेंड की सलाह को मानने से इंकार कर दिया था। लेकिन उसके बार बार कहने के बाद लड़की ने इसकी बात मान ली। 

दरअसल लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने सलाह दी कि वो एक लॉटरी का टिकट खरीद ले। लेकिन वो ऐसा करना नहीं चाहती थी। उसके बॉयफ्रेंड ने कई बार उसको लॉटरी का टिकट खरीदने के लिए कहा, जिसके बाद उसने टिकट खरीद लिया। टिकट उसने 10 डॉलर (करीब 834 रुपये) में खरीदा थी।

जानकारी के अनुसार इस लड़की का नाम ब्रिन है। वो अमेरिका के मैरीलैंड की रहने वाली है। इसका लकी ड्रॉ 20 अप्रैल को हुआ था, मगर लड़की को सोमवार तक पता ही नहीं था। लकी ड्रॉ का पता चलने के बाद उसने मैरीलैंड लॉटरी ऐप पर इसे स्कैन किया। मैरीलैंड लॉटरी की तरफ से जारी रिलीज के अनुसार, ब्रिन घर आई और अपने टिकट को स्क्रैच किया। यहां उसे पता चला कि उसने इनाम में बड़ी राशि अपने नाम कर ली है।

लड़की का कहना है कि, 'मैं चिल्ला रही थी, क्योंकि मुझे भरोसा नहीं हो रहा था। मैं इतनी जोर से चिल्लाई कि मुझे लगा मेरे पड़ोसी मेरी आवाज सुन सकते हैं। मैं बहुत खुश थी क्योंकि जब आप कभी जीतने की उम्मीद नहीं करते और ऐसा हो जाए. मैं वास्तव में सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए खेलती हूं।'

Suggested News