कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियां भी बिगाड़ देगी मनचलों का होश, इनर व्हील क्लब ने दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

NAWADA: नवादा में इनरव्हील क्लब की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग दिया गया है। बता दें कि, छात्राओं को आत्मरक्षा करने के लिए सराकरी विद्यालयों में 'आत्मरक्षा प्रशिक्षण' कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके तहत  11 से 14 साल तक की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई।  

दरअसल, छात्राएं खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ और सशक्त महसूस कर सकें इसके लिए इनरव्हील के प्रेसिडेंट रेखा रानी, रीता दीक्षित,अंजना सिन्हा,रेणुका मकईया, सावित्री वर्णवाल, रीता चंद्र पुष्पा कुमारी, अदिति गोयल, कशिश कुमारी,पिंकी बरनवाल, जय लक्ष्मी,आशा देवी, आदि क्लब की महिलाओं के द्वारा आत्मनिर्भर के बारे में विशेष जानकारी दिया गया है। साथ ही एक दिवसीय प्रशिक्षण दी गई। इसमें छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाए गया है।

इसके अलावा उन्हें ईव टीज़िंग, साइबर बुलिंग और एसिड अटैक जैसे मुद्दों के बारे में भी जागरूक किया गया। छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की टेक्निक सिखायी गई। इसमें 11-14 आयु वर्ग की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का अभ्यास भी कराया।  बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी है। पढ़ाई के बिना खेल का कोई महत्व नहीं है। इसलिए बच्चों को चाहिए कि खेल व पढ़ाई दोनों में सामान्य समय दें। आज के इस दौर में आत्मरक्षा बहुत जरूरी है। 

Nsmch
NIHER

देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सभी उम्र के छात्राओं को प्रशिक्षण दे जा रही है। वहीं उन्होंने कराटे आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया। साथ ही छात्राओं से अपने सुरक्षा के लिए उपयोग करने की अपील की गई। वहीं दूसरी ओर क्लब की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जहां मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान सभी लोगों को मेहंदी लगाने के लिए ट्रेनिंग भी दी गई। जहां इनर व्हील क्लब की ओर से आई मुस्कान कुमारी के द्वारा ट्रेनिंग दी गई। वहीं इनर व्हील क्लब की ओर से ट्रेनिंग देने वाले लोगों को पुरस्कार भी दिया गया है।