बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक-एक पंचायत के लिए सरकार ने दिया सिर्फ चार कंबल, विधायक ने कहा - गरीबों का इंसल्ट करना बंद करो

एक-एक पंचायत के लिए सरकार ने दिया सिर्फ चार कंबल, विधायक ने कहा - गरीबों का इंसल्ट करना बंद करो

KISHANGANJ : प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसे देखते हुए सरकार की तरफ से हर पंचायत में गरीब लोगों के लिए कंबल वितरिक करने का फैसला लिया गया है। लेकिन यह कंबल वितरण अब विवाद पड़ गया है और इसका कारण है बांटे जा रहे कंबलों की संख्या। जिला प्रशासन द्वारा कोचाधामन प्रखंड के प्रत्येक पंचायत के लिए चार चार कम्बल दिया जा रहा है। अब एक पंचायत में इतनी कम संख्या में कंबल बांटे जाने के फैसले पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। स्थानीय विधायक  इजहार अस्फी ने कहा कि सरकार पंचायतों में चार कम्बल देकर गरीब जनता को अपमानित कर रही है। इसे बंद किया जाना चाहिए।

दरअसल, कोचधामन प्रखंड में प्रशासन की तरफ से हर पंचायत में गरीबों को बांटने के लिए कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। ब्लॉक के अंतर्गत कुल 24 पंचायत आते हैं। प्रखंड के बीडीओ ने बताया कि कुल 96 कंबल उबलब्ध कराए गए हैं। जिसका अनुपात निकाला जाए तो हर पंचायत पर चार-चार कंबल ही उपलब्ध हो पाएं हैं। बीडीओ ने इन कंबलों को पंचायतों में वितरित करवा दिया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि ठंड की जो स्थिति है, उसे देखते हुए 400 कंबल भी कम पड़ जाएंगे। वही एक पंचायतों में चार कम्बल देने की बात पर सरकार की फजीहत ही फजीहत उड रही है। वहीं इस दौरान सरकार की इज्ज़त बचने और गरीबों की मदद के लिए जमाएते हिन्द संस्था के तरफ से भी गरीब परिवार और जरूरत मन्दो के बीच कम्बल वितरण किया गया। 

विधायक ने भी जताई नाराजगी

वहीं कोचाधामन विधायक इजहार अस्फी ने कहा कि सरकार पंचायतों में चार कम्बल देकर गरीब जनता की बेइज्जती ही कर रही है। पूरे पंचायत में चार कम्बल से क्या होने वाला है यहाँ तो 400 कम्बल भी कम पड़ेगा।



Suggested News