बालू माफियाओं पर सरकार ने कसी नकेल, एक साथ अवैध बालू खनन ,भंडारण एवं परिवहन करने वाले 54 कारोबारियों को जेल में डाला
PATNA : बिहार में पीले सोने के अवैध खनन को लेकर लगातार कार्रवाई बिहार पुलिस की ओर से की जा रही है। अवैध खनन माफियाओं और इससे जुड़े कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर बिहार के कई गंगा नदी दियारा क्षेत्रों में 24 घंटे अवैध खनन माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर दियारा क्षेत्रों में stf विशेष कार्य बल सहित जिला बल को लगाया गया है। इसी कड़ी में लगातार मिल रही रंगदारी और खनन माफियाओं के शिकायत पर पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है।
पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने साझा कार्रवाई करते हुए बिहटा थाना क्षेत्र के सोन नदी दियारा इलाके में पुलिस और STF ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बालू खनन ,भंडारण एवं परिवहन करने वाले 54 अवैध कारोबारी एवं माफियाओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बालू लदे पांच नाव को भी जब्त किया है। जिसपर 45 सौ CFT बालू लदा है।
इस मामले की जानकारी देते हुए वेस्ट एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि लगातार बालू के अवैध खनन और रंगदारी की सूचना मिल रही थी जिसके आलोक में दो टीम गठित कर भोजपुर सोन नदी से बिहटा दियारा क्षेत्रों में करवाई की है।जिसमे बालू के अवैध खनन के धंधे में शामिल कुल 54 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
स्वचालित मशीनों से निकाला जा रहा था पीला सोना बालू माफिया सिपाही राय को ढूंढ रही पुलिस
इसके साथ ही पांच नाव को बरामद किया है।जिसमे 3 नाव ऐसे है जिसमें सक्शन लगा मशीनों के जरिए बड़े बड़े पाइप के द्वारा गंगा नदी से नायब तरीके से अवैध बालू निकाला जा रहा था।गिरफ्तार 54 लोग बालू के अवैध खनन में शामिल बालू खनन माफिया और कारोबारी सिपाही राय के गुर्गे हैं । वेस्ट एसपी ने कहा कि सिपाही राय पर कई मामले दर्ज हैं। वह विगत कई वर्षों से फरार चल रहा है उसे गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।इस्कमेमल में बिहटा थाना में दो fir दर्ज कर पुलिस करवाई कर रही है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट