बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जयमाला के इंतजार में बैठा था दूल्हा, मोबाइल पर आया दुल्हन का ऐसा वीडियो कि उड़ गए होश, शादी छोड़कर फरार...

 जयमाला के इंतजार में बैठा था दूल्हा, मोबाइल पर आया दुल्हन का ऐसा वीडियो कि उड़ गए होश, शादी छोड़कर फरार...

DESK: राज्य में शादी से जुड़ी अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामले एक बार फिर सामने आया है। जहां लड़के ने दुल्हन को दूसरी लड़की के साथ डांस करते दिख भड़क गया और शादी से फरार हो गया। दरअसल, मामला यूपी के जौनपुर के सरायख्वाजा क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर दोनों घरों में तैयारियां पूरी थी। वहीं शाम में दुल्हन के घर गाजे-बाजे के साथ दूल्हा पहुंचा। 

वहीं लड़की पक्ष ने धूमधाम से लड़के और बारातियों का स्वागत किया। जिसके बाद द्वारचार की रस्म की गई। वहीं द्वाराचार के बाद दूल्हे के फोन पर एक वीडियो आया जिसे देख लड़का शादी छोड़कर फरार हो गया। वहीं दूल्हे के भागने के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। लड़की पक्ष ने बारातियों से शादी में खर्च हुए पैसों की मांग करने लिए। वहीं पुलिस के आने के बाद इस मामले को सुलझाया गया। 

बताया जा रहा है कि, द्वारपूजा का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बारात पक्ष से आई हुई महिलाएं लड़की पक्ष के घर में बैठने के लिए चली गईं। मौके पर दुल्हन को किसी अन्य लड़के के साथ नाचते हुए देख बारात की ओर से आई लड़कियों ने उसका वीडियो बनाकर दूल्हे के मोबाइल पर डाल दिया। दूल्हा वीडियो देखते ही भड़क गया और शादी से इनकार कर दिया। और वहां से फरार हो गया। 

दूल्हे के भागने के बाद घंटों ड्रामा हुआ। जिसके बाद मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के लाख कोशिश के बाद भी लड़की पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए। सुबह 10 बजे तक पंचायत चली। जिसके बाद लड़के वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए तैयार हुए। जिसके बाद लड़की पक्ष ने उन्हें रिहा किया।    

Suggested News