बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवविवाहिता के अधजले शव को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

नवविवाहिता के अधजले शव को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

SITAMARHI : जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में एक सास ने अपने बहु की हत्या करने के बाद शव को जलाकर साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जलते शव की आग को बुझा दिया। उक्त घटना  थाना क्षेत्र के जवाही वार्ड नंबर 6 की है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ निवासी दिलीप कुमार सिंह अपनी पुत्री की शादी पिछले वर्ष में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सुरसंड थाना क्षेत्र के जवाही गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी नंदलाल ठाकुर के पुत्र राम निवास ठाकुर से शादी किया था। उसको एक चार माह का पुत्र भी है। शादी की कुछ दिन बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। 


इस संबंध में मृतिका की बहन ने बताया की उसके मृत बहन के पड़ोसी से घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद उसके सास को फोन किया तो बताया की उसकी करंट लगने से मौत हो गई है। जिसके बाद उसके मायके के लोगों को आने की बात कहा गया। बताया की वे लोग जयपुर रहते है। आने में वक्त लगेगा तबतक दाह संस्कार नही कीजिएगा। लेकिन इसी बीच उसकी सास साक्ष्य को छुपाने के लिए गाछी में शव को जलाया जा रहा था। 

इसकी भनक लगते ही थानाध्यक्ष नवलेश आजाद ने घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा और जल रह शव के आग को बुझा दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतिका का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मृतिका के परिजन  ने कहा की एक साल से विवाद चल रहा था। हमेशा उसकी सास के द्वारा मृतका से मारपीट की जाती थी। कहा जाता था की मृतका के पिता ने जो कहा गया था वो नही दिया गया। जबकि अपने हैसियत के हिसाब से सबकुछ शादी के समय ही दे दिया गया था। पुलिस ने शव को आग से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस परिजनों के आने की इंतजार कर रही है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News