बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रफ्तार का कहर , समृद्धि एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत, चार घायल

रफ्तार का कहर , समृद्धि एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत, चार घायल

मुंबई: रफ्तार का कहर कम होनेका नाम नहीं ले रहा है. इससे लोग असमय कालकवलित हो रहे हैं. मुंबई नागपुर समृद्धि महामार्ग पर एक दर्दनाक दुरघटना है. यहां दो कारों की भीषण भिडंत हो गई जिसमें सात लोग काल के शिकार हो गए हैं.  वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. 

 हादसा शुक्रवार की देर रात को हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हुआ है.दुर्घटना  उस समय हुआ जब नागपुर से मुंबई आ रही इर्टिका कार को डीजल भरकर गलत साइड से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे यात्री सड़क किनारे फेंका गए. 

दुर्घटना की सूचना मिलने पर जालना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों कारों को हटाया गया. बता दें दुर्घटना जालना जिले के समृद्धि हाईवे पर कदावंची गांव के नजदीक हुआ है.


Suggested News