नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, ऑटो बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौके पर हुई मौत

JEHANABAD: बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में आए दिन सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली जा रही है। ताजा मामला जहानाबाद का है। जहां फिर एक शख्स रफ्तार के कहर का शिकार हुआ है। मिली जानकारी अनुसार ऑटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।  

दरअसल, घटना जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुरगांव के पास का है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है। 

परिजनों की मानें तो मंदिर गांव के रहने वाला विकलांग युवक अपने ससुराल रुस्तमपुर से पत्नी के इलाज के लिए एकंगर सराय जा रहा था। रास्ते में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Nsmch
NIHER

वहीं दुर्घटना के समय युवक के साथ उसकी पत्नी और सास भी मौजूद थी। 2 दिन पहले ही वह अपने गांव से ससुराल गया था। जहां से पत्नी के इलाज के लिए नालंदा जिला के एकंगर सराय जा रहा था।