बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में दिखा रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे 6 लोगों को कुचला, अफरा-तफरी का माहौल कायम

पूर्णिया में दिखा रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे 6 लोगों को कुचला, अफरा-तफरी का माहौल कायम

PURNIA: पूर्णिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे 6 लोगों को कुचल दिया, जबकि भागने के क्रम में एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक समेत 3 की हालत काफ़ी नाजुक बनी हुई है। हादसे के फौरन बाद सभी को स्थानियों की मदद से GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार है।

दरअसल, घटना जिले के के.हाट थाना क्षेत्र के मैक्स 7 अस्पताल के समीप का है। घायलों में अमौर के बनकोरा निवासी ऑटो चालक गौतम विश्वास, कसबा के मुकेश कुमार ,गौतम दास ,इख़्तियारपुर निवासी बीबी रहिजा शामिल हैं। जबकि 3 अन्य घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की जानकारी देते हुए घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रशांत और घायल ऑटो चालक गौतम विश्वास ने बताया कि पूर्णिया सिटी की ओर से आ रही कार जिसका गाड़ी नंबर BR11BA3675 है। अचानक रामबाग चौक के पास अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार ने रामबाग चौक से लेकर मैक्स 7 अस्पताल के बीच 6 लोगों को कुचल दिया। वहीं भागने के क्रम में कार चला रहे युवक ने सामने से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो चालक की नाजुक हालत को देखते हुए लोगों ने उसे GMCH पूर्णिया में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं सड़क किनारे चल रहे 6 लोगों में 2 की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इनमें से 4 का इलाज GMCH में जबकि 3 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए के.हाट थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। वहीं कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और के.हाट थाना ले आई है।

Suggested News