बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इलाज के दौरान मरीज की बेटी से स्वास्थ्य कर्मचारी को हुआ प्यार, फिर ऐसी हुई भव्य शादी

इलाज के दौरान मरीज की बेटी से स्वास्थ्य कर्मचारी को हुआ प्यार, फिर ऐसी हुई भव्य शादी

हाजीपुर. सदर अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मचारी को इलाज के दौरान मरीज की बेटी से हो प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने महिला से उसकी बेटी का हाथ मांग। महिला ने अपनी बेटी से पूछकर शादी के लिए हामी भर दी। फिर दोनों की मंदिर में शादी हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता का पहले ही देहांत हो गया है।

तबीयत बिगड़ने के बाद बेटी ने मां को अस्पताल में एडमिट कराया था। जहां मां के इलाज के दौरान अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी से मुलाकात हुई और यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी। जिस मरीज का देखभाल स्वास्थ्य कर्मचारी कर रहा था, वह उनसे बेटी का हाथ मांग लिया। फिर क्या था लड़की की मां को लड़का पसंद आ गया और उसकी भी इच्छा थी कि बेटी की शादी अच्छे घर में हो। लड़की के पिता का देहांत काफी दिन पहले हो गया था। बेटी की शादी की जिम्मेदारी मां पर ही थी।

अस्पताल में वह खुद का इलाज कराने के लिए भर्ती हुई थी। जहां उनका देखभाल से लेकर सारी सुविधा उपलब्ध करा रहे स्वास्थ्य कर्मचारी ने जब पूछा कि क्या वह अपनी बेटी की शादी उससे करेंगी। स्वास्थ्य कर्मचारी के इस सवाल को सुन मां मन ही मन खुशी से झूम उठी। उसने अपनी बेटी को इसकी जानकारी दी। जब बेटी ने शादी के लिए हामी भरी तब जाकर दोनों की शादी की तैयारी शुरू हो गयी।

महज 7 दिनों के अंदर में ही शादी कर ली

दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर हाजीपुर के पातालेश्वर नाथ मंदिर में करायी गयी। इससे पहले बारात लड़की के घर पर पहुंची। सदर अस्पताल के पूरे कर्मी भी इस शादी में शामिल हुए और डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। वहीं नागिन डांस पर दूल्हे ने भी जमकर डांस किया। बिना दान दहेज की यह शादी संपन्न हुई।

Suggested News