बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुखाड़ और बाढ़ पर सीएम नीतीश कुमार की अधिकारियों के साथ अहम बैठक, वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सभी डीएम से ले रहे है जायजा

सुखाड़ और बाढ़ पर सीएम नीतीश कुमार की अधिकारियों के साथ अहम बैठक, वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सभी डीएम से ले रहे है जायजा

PATNA : बाढ़ और सुखाड़ को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने हाईलेवल बैठक बुलाई है।संवाद में आयोजित बैठक में सीएम नीतीश कुमार सभी जिलों के डीएम से बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार संवाद में पहुंच गए हैं।उनके साथ कई मंत्रियों के अलावे मुख्य सचिव,कई विभागों के प्रधान सचिव मौजूद हैं।

दरअसल बिहार में एक बार फिर से सूखे की आशंका प्रबल हो गयी है।खुद सीएम नीतीश कुमार ने यह आशंका जताई है कि जो स्थिति दिख रही उसमें बिहार एक बार फिर से सूखे की ओर अग्रसर है।इसके मद्देनजर काम करने की जरूरत है।आज मुख्यमंत्री सभी जिलों के डीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

इसके पहले भी सीएम नीतीश ने सुखाड़ और पेयजल की किल्लत पर अधिकारियों के साथ बैठक की थी।साथ हीं पेयजल किलल्त वाले जिलों में पेयजल उपलब्ध कराने को कहा था।

आपको बता दें कि बिहार के दक्षिणी हिस्सों में पेयजल का संकट है।साथ हीं इस बार पहली दफा दरभंगा के कई इलाकों में भी पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।चिंतित सीएम नीतीश ने   अधिकारियों को पेयजल किल्लत वाले जिलों में टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने को कहा है।साथ बिहार के सभी जिलों में खराब पड़े चापाकल को ठीक करने का आदेश दिया है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News