बांझ बताकर ससुराल वालों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट, मायके में मचा कोहराम

बांझ बताकर ससुराल वालों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट, माय

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां कथित तौर पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाहिता पर बांझ होने का आरोप ससुराल वाले लगाते थे। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल, पूरा मामला औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है। जहां एक विवाहिता को बांझ होने का आरोप लगाकर ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया है। मृतका की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी अमरेश पासवान की 25 वर्षीय पत्नी संध्या कुमारी के रूप में की गई है। वहीं ससुराल पक्ष वालों ने आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। जिसकी सूचना मृतका के पति अमरेश पावन ने मृतका के मायके वालों को फोन के माध्यम से दिया था। 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता फेसर थाना क्षेत्र के पोखराहा ग्राम निवासी संतोष पासवान ने सबसे पहले कुटुंबा थाना में पहुंचे और पुलिस की इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मिर्जापुर गांव पहुंची। वहीं पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। वहीं मृतका के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए मृतिका के पिता संतोष पासवान ने बताया कि मेरी बेटी संध्या कुमारी का 2018 में हिंदू रीति रिवाज के साथ कुटुंबा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में विजय पासवान के पुत्र अमरेश पासवान के साथ शादी हुई थी। 6 साल बीतने के बाद मेरी पुत्री को कोई संतान नहीं था जिसके कारण ससुराल वालों ने मेरे बच्ची को प्रताड़ित करते थे और इसके लिए कई बार हम समझौता भी कराया था। यह विवाद उसके ससुराल में लगातार हो रहा था। जिसकी सूचना मेरी बच्ची ने फोन के माध्यम दी थी। बीती रात भी उसी को लेकर विवाद हुआ था जिसके दौरान पति और ससुराल वालो ने मिलकर मेरी बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट