बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी नहीं मुद्दे की होगी बात, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बताया लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा, 400 पार का खोल दिया पोल

मोदी नहीं मुद्दे की होगी बात, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, बताया लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा, 400 पार का खोल दिया पोल

PATNA: मोदी नहीं अब मुद्दे की बात होगी। यह कहना है बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का। तेजस्वी यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रह रहे हैं। तेजस्वी हर रोज ट्विट के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है उन्होंने बताया है कि 400 पार की बात करने वाली भाजपा असल में 100 पार भी नहीं कर पाएगी। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसके जरिए उन्होंने कहा है कि भाजपा के पास बात करने के लिए मुद्दा नहीं है। भाजपा मुद्दा विहीन है। 

कैसे होगा 400 पार?

तेजस्वी यादव ने कहा कि, मोदी जी 400 पार की बात करते हैं लेकिन, मोदी से ना नौकरी- रोजगार की बात करते है? ना छात्र-नौजवान की बात करते हैं, ना किसान-मजदूर की बात करते है। ना गाँव और गरीब की बात करते है, मोदी जी ना शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करते हैं। ना ही स्कूल और अस्पताल की बात करते है। फिर किस बात पर देश की जनता 400 पार करेगी? 

मोदी नहीं मुद्दे की होगी बात

तेजस्वी यादव ने कहा कि, मोदी जी अगर मुद्दे की बात नहीं करेंगे तो 400 क्या 100 भी पार नहीं कर पाएंगे। देश में अब मोदी नहीं मुद्दे की बात होगी। उन्होंने कहा कि, मुद्दा विहीन भाजपा 400 क्या, 100 भी पार नहीं कर पाएगी। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी इस बार 100 भी पार नहीं कर पाएगी, क्योंकि पीएम मोदी के पास मुद्दा ही नहीं है, और इस बार मोदी की नहीं मुद्दे की बात होगी। 

बीजेपी की विदाई तय ?

मालूम हो कि, तेजस्वी यादव इन दिनों पीएम पर जोरदार निशाना साध रहे हैं। एक ओर जहां पीएम बिहार में लगातार रैली पर रैली कर रहे हैं, और 400 पार के दावे कर रहे हैं। वहीं विपक्ष भाजपा को इस बार सत्ता से उखाड़ फेंकने की बात कर रही है। गौरतलब हो कि, 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव शुरू हो जाएगा। 19 अप्रैल को प्रथम चरण की मतदान होगी। देश सहित बिहार में भी सात चरणों में मतदान होगा। वहीं 4 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।    

Suggested News