बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाबा धाम से लौटे रहे जीप से नीचे गिरा कांवरिया, अपनी ही गाड़ी के नीचे दबकर हुई मौत

बाबा धाम से लौटे रहे जीप से नीचे गिरा कांवरिया, अपनी ही गाड़ी के नीचे दबकर हुई मौत

GAYA :  बोधगया मुख्य मार्ग पर स्थित अम्मा गांव के पास देवघर से पूजा करके आ रहे कांवरियों कि जRप पलट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृत व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो ग्राम सदैपूरा एमएच नगर हसनपुर जिला सिवान का रहने वाला था। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों ने शव को सड़क पर रख कर  गया बोधगया  मुख्य मार्ग को जाम कर सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि सड़क पर ब्रेकर के कारण कांवरिया की जीप साइड से पार कर रहा था। इसी दौरान जीप के ऊपर बैठे एक व्यक्ति नीचे गिर कर आगे वाले चक्के के पास चला  गया जिसके बाद उसकी जीप के चक्का से दबकर मौत हो गई। वहीं मृतक के साथ मे जितने कावरिया  थे उनलोगों ने बताया कि हमलोग देवघर से पूजा करने के बाद बोधगया घूमने के उद्देश्य से जा रहे थे। उसी बीच बोधगया के अम्मा गांव के पास बनाए गए ब्रेकर के कारण गाड़ी तेजी से उछला और वह गाड़ी से नीच गिर गया। इस हादसे में दो अन्य कावरिया घायल भी घायल बताए गए हैं।

 इस घटना में अम्मा गांव के एक युवक ने बताया कि घटना के बाद हमलोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस घटनास्थल तक  एक चालक और एक सिपाही के साथ डेढ़ घंटे बाद पहुंची।इस मामले में बोधगया थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा मामले को सुलझाने में जुट गए है।और मृतक कावरिया और गांववालों को आश्वासन देकर सड़क से जाम हटाने का आग्रह कर रहे है। घंटों सड़क जाम रहने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है। मृतक कांवरिया के सहयोगियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि मृत व्यक्ति के बच्चे को भरण-पोषण किया जा सके। क्योंकि बहुत ही गरीब परिवार आता था। 

Suggested News