पटना से देवघर का सफर सिर्फ एक घंटे में होगा पूरा, इस तारीख से शुरू हो रही है हवाई सेवा, जानें पूरा शेड्यूल और किराया

PATNA : देवघर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बिहार के लोगों को इस बात का इंतजार था कि कब पटना से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू होगी। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। आगामी एक मार्च से पटना और देवघर के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। जिसको लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद डीजीसीए द्वारा स्लॉट दिया गया व शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पटना के अलावा रांची से भी देवघर के लिए विमान सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

देवघर से रांची का किराया 2050 रुपये व देवघर से पटना का किराया 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। देवघर से रांची का सफर 55 मिनट में पूरा होगा, जबकि देवघर से पटना का सफर एक घंटे में पूरा होगा।

ये है शेड्यूल

शेड्यूल के अनुसार देवघर-रांची की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलेगी, जबकि देवघर-पटना की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी. देवघर एयरपोर्ट से पटना की फ्लाइट सुबह 11:20 बजे टेकऑफ करेगी व पटना एयरपोर्ट पर दोपहर 12:25 बजे लैंडिंग होगी। वापस पटना एयरपोर्ट से यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे टेकऑफ करेगी व 13:45 बजे देवघर एयरपोर्ट पर लैंडिंग होगी. रांची से दोपहर 15:20 बजे टेकऑफ करेगी व देवघर एयरपोर्ट पर 16:15 बजे लैंड करेगी।

Nsmch
NIHER

2500 रुपए होगा किराया

इंडिगो के अनुसार 24 मार्च तक यह शेड्यूल बरकरार रहेगा। देवघर से रांची का किराया 2050 रुपये व देवघर से पटना का किराया 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। देवघर से दोनों शहरों के बीच इंडिगो 76 सीटर वाली विमान सेवा चालू करने जा रही है।

17 फरवरी से होना था शुरू

इंडिगो प्रबंधन के अनुसार राज्य सरकार के नागर विमानन विभाग से स्लॉट मिलने में तकनीकी बाधा के कारण 17 फरवरी से शुरू होने वाली देवघर-रांची हवाई सेवा फिलहाल स्थगित करनी पड़ी। 17 फरवरी को देवघर से रांची जाने के लिए जिन लोगों ने सीटों की बुकिंग करायी थी, उन्हें किराया वापस कर दिया गया है

गोड्डा सांसद ने जताई खुशी

गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि भारत सरकार ने उड़ान प्रोजेक्ट के तहत देवघर से रांची व देवघर से पटना की हवाई सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी है। जिससे इस इलाके के छात्रों, रोगियों, व्यापारी समेत आम लोगों को सस्ते दरों पर रांची व पटना की हवाई यात्रा में सुविधा हो जायेगी। पटना व रांची से बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. पीएम मोदी का बाबाधाम के प्रति विशेष फोकस है। इसके लिए पीएम व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार.