बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चारा घोटाला में लालू को सजा सुनाने वाले जज ने 50 साल की प्रेमिका से की शादी, जानिए दोनों की लव स्टोरी

चारा घोटाला में लालू को सजा सुनाने वाले जज ने 50 साल की प्रेमिका से की शादी, जानिए दोनों की लव स्टोरी

Desk. राजद सुप्रीम लालू यादव को सजा देने वाले जज ने आज दूसरी शादी अपनी अधिवक्ता प्रेमिका से कर ली है। इसकी चर्चा जोरो से चल रही है। यह मामला झारखंड के गोड्डा जिला का है। जज शिवपाल सिंह 64 साल की उम्र में फिर से दुल्हा बने हैं, जबकि प्रेमिका 50 साल की उम्र में दुल्हन बनी है। दोनों की मुलाकात कोर्ट में ही हुई थी। धीरे-धीरे बात शादी तक पहुंच गयी। फिर दोनों ने सात फेरे लिये हैं। 

शिवपाल गोड्डा के प्रथम जज हैं। बीते तीन वर्ष से इस पद पर काब‍िज हैं। अपने जीवन में कई अहम फैसले सुना चुके हैं। उसी में एक महत्‍वपूर्ण फैसला ब‍िहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव से जुड़ा हुआ है, ज‍िसमें चारा घोटाला के केस में जज शि‍वपाल स‍िंह ने ही फैसला सुनाया था। इसी की सजा लालू काट रहे हैं। फ‍िलहाल जमानत पर अभी बाहर हैं।

कोर्ट में हुई थी दोस्ती

वहीं नूतन भी गोड्डा ज‍िला कोर्ट में अधिवक्ता है। दोनों की जान-पहचान यही से हुई। एक ही पेशे में होने के कारण दोनों के बीच नजद‍िक‍ियां बढ़ीं। कुछ द‍िन के बाद ये नजद‍िक‍ियां दोस्‍ती में बदल गयी। फिर दोस्‍ती प्‍यार में और यह प्‍यार जन्‍मों-जन्मों के बंधन में  बंध गया। जज श‍ि‍वपाल स‍िंह‍ ने प्रेमिका नूतन सिंह से शादी कर ली।

जज श‍ि‍वपाल स‍िंह‍ की पत्‍नी की मृत्‍यु दो दशक पूर्व ही हो गई थी। उनके दो बेटे हैं। बेट‍ों से आपसी सालह लेने के बाद ही  बात शादी तक पहुंची। बेटों से रजामंदी के बाद ही जज साहब ने नूतन के संग सात फेरे लेने का फैसला ल‍िया। वहीं अधिवक्ता नूतन के पत‍ि का भी निधन कुछ साल पहले ही हो गया था। उन्‍हें भी इस उम्र में सहारे की जरूरत थी। नूतन का एक बेटा भी है।

नूतने पेशे से वकील के साथ-साथ भाजपा संगठन से भी जुड़ी हुई हैं। पति की मौत के बाद नूतन तिवारी गोड्डा में ही वकालत की प्रैक्टिस करने आ गई थीं। यहीं भाजपा के जुड़कर सामाज‍िक सेवा का कार्य भी देखती हैं। इसके अलावा ज‍िला स्‍तरीय कार्यक्रम में भी अपना सहयोग देती हैं। सामजि‍क कार्यो में भी बढ़-चढ़ कर ह‍िस्‍सा लेती हैं। मह‍िलाओं व युवत‍ियों को उनके हक व अध‍िकार से समय-समय पर अवगत कराते रहती हैं।


Suggested News