औरंगाबाद में दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को मिली मंजिल, पुलिस ने प्रेमी जोड़े की थाने में कराई शादी

AURANGABAD : जिले में आज पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। प्रेमी जोड़े की शादी रफीगंज थाना परिसर में स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में कराई गयी। बताया जा रहा है की दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के मामले में दोनो प्रेमी और प्रेमिका को रफीगंज पुलिस ने शादी की बंधन में बाँध दिया है। 


सैकड़ों ग्रामीणों के सामने प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े की शादी दोनो परिवारों की रजामंदी से कराई गई  है। इस मामले को लेकर रफीगंज थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया की आवेदन के आलोक में दोनो प्रेमी को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद लड़का व लड़की के परिजन शादी के लिऐ तैयार हो गए। बिना बैंड बाजे एवं बिना दहेज के प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। 

वही गोरडीहा पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह ने बताया की प्रेमी मूलरूप से रफीगंज थाना के मई गांव निवासी बिंदेश्वर शर्मा के पुत्र विवेकानंद कुमार है। जबकि प्रेमिका गया जिला के चेरकी थाना क्षेत्र के बधोखाप गांव निवासी अंबिका मिस्त्री की पुत्री प्रिया कुमारी है। 

इन दोनों के बीच तकरीबन दो सालों से लव अफेयर चल रहा था। दोनों परिवार को बुलाया गया। क्यों की लड़का और लड़की दोनों बालिग है। इसलिए हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दोनो की शादी करा दी गयी। फिलहाल शादी से दोनों परिवार खुश है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट