सारण स्नातक सीट पर चला महागठबंधन का जादू. जदयू प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार को दी शिकस्त, देर रात आया चुनाव परिणाम

CHHAPRA : कोसी के बाद बीजेपी को सारण स्नातक (छपरा, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण) में भी बीजेपी को जोरदार झटका लगा है। यहा हुए चुनाव का परिणाम देर रात आया। इसमें महागठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी का डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी  महाचंद्र प्रसाद सिंह को शिकस्त दी है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रथम वरीयता के मतों से नौंवे चक्र में महाचंद प्रसाद सिंह को डॉ. वीरेंद नारायण यादव ने पांच हजार 758 मतों से हराया। महाचंद प्रसाद सिंह को 24889 एवं डॉ. वीरेंद नारायण यादव को 30647 वोट मिले हैं। 

बता दें कि सारण में पहले ही शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं जदयू के प्रत्याशी भी जीत हासिल करने में नाकाम रहे हैं।

Nsmch
NIHER