बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार चक्का वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर टूट गई शादी, अब पहले से दी गई राशि भी लौटाने से इनकार, प्राथमिकी दर्ज

चार चक्का वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर टूट गई शादी, अब पहले से दी गई राशि भी लौटाने से इनकार, प्राथमिकी दर्ज

NAWADA :- वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर ग्रामीण श्यामसुंदर सिंह ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पूर्व से तय अपनी पुत्री की शादी को चार चक्के का वाहन की मांग पूरी नहीं होने से क्षुब्ध लड़के पक्ष द्वारा इंकार कर दिया गया। फलतः लड़की के स्वजनों द्वारा शादी के खर्च के नाम पर दी गई राशि आठ लाख नकद एवं छह भर सोना का जेवरात नहीं लौटने की बात कही है। 

दर्ज मामले में पीड़ित दादा ने कहा है कि अपनी पोती की शादी शेखपुरा जिला के अग्विल चाडे ग्रामीण आत्माचरण सिंह के पुत्र राहुल कुमार के साथ तय किया था। शादी खानापुर ग्रामीण टुनटुन सिंह के सहयोग से तय हुई थी। जिसके तहत उपहार स्वरूप छह भर सोने का आभूषण समेत दीवान पलंग, वाशिंग मशीन, सोफा, मोटरसाइकिल, फ्रीज आदि खरीदने के लिए  आठ लाख रुपये नकद दिया गया था।  कुछ दिनो बाद जब संबंधित गांव पहुंच कर शादी की तिथि तय करने की बात कही गई। तो लड़के पक्ष में शामिल उनके पिता आत्मा चरण सिंह, उनकी पत्नी टुन्नी देवी, पुत्री अंशु देवी, तरुण देवी, छोटी देवी, दामाद उमेश सिंह आदि ने एक चार चक्के के वाहन की मांग की।

नहीं लौटा रहे आठ लाख रुपए

जब हमलोंगों ने उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जाहिर की तो उन्होंने रिश्ता तोड़ते हुए  शादी करने से इंकार कर दिया।  शादी टूट जाने पर जब उपहार के लिए दिये गए राशि समेत आभूषण की मांग की गई तो वापस करने से इंकार कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले को गम्भीरता से लेते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

खुशकिस्मत है बेटी

एक ऐसे घर में जहां शादी से पहले ही होनेवाले ससुराल के लोगों का सच सामने आ गया है। अन्यथा शादी के बाद फोर व्हीलर की डिमांड की जाती तो या उसे ससुराल में प्रताड़ित होना पड़ता या फिर शायद कुछ इससे भी बुरे हश्र का सामना करना पड़ता 

Suggested News