बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP की मानसिकता खराब हो गई है, जो गले लगाने को गलत मान रही है, जदयू प्रवक्ता ने खूब सुनाया

BJP की मानसिकता खराब हो गई है, जो गले लगाने को गलत मान रही है, जदयू प्रवक्ता ने खूब सुनाया

PATNA : नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर रही भाजपा की मानसिकता पर जदयू ने सवाल उठाए हैं। मामला बीते मंगलवार को तेजस्वी यादव को सीएम द्वारा गले लगाने से जुड़ा है। जिसके लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार राजद के साथ अपने रिश्ते को बेहतर दिखाने के लिए तेजस्वी को गले लगा रहे हैं। वर्ना कोई चाचा अपने भतीजे को गले लगाने की जगह सिर्फ आशीर्वाद देता है।

अब भाजपा की यह बातें जदयू को नागवार गुजरी है। जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने इस मामले में भाजपा नेताओं की मानसिकता को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है। अभिषेक झा ने बिहार को नाकारात्मक विपक्ष मिल गया है। जिनके पास बिहार के विकास से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं रह गया है। यही कारण है कि अब नीतीश कुमार किसी को गले क्यों लगा रहें हैं, इसको लेकर बेवजह का बतंगड़ बना रही है। यह उनकी मानसिकता को बताता है।

राजद को खा जाने वाली बात पर नाराजगी

अभिषेक झा ने भाजपा की उन बातों पर भी नाराजगी जाहिर की, जिसमें भाजपा ने कहा था कि नीतीश कुमार धीरे धीरे राजद को खा जाएंगे। नीतीश कुमार हमेशा से ही ऐसा ही करते आए हैं। बीजेपी की इन बातों पर अभिषेक झा ने कहा जो जैसे होते हैं, उन्हें हर कोई ऐसा ही नजर आता है। खुद बीजेपी ने गठबंधन का पालन नहीं किया। अब कभी जदयू और राजद को लेकर तरह तरह की बातें करते रहते हैं। यही कारण है उनके साथ कोई पार्टी नहीं जाना चाहती है। लेकिन उनकी बातों का महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ता है।



Suggested News