बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मसौढ़ी में बकाया राशि वसूलने गये अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, कुएं में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

मसौढ़ी में बकाया राशि वसूलने गये अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, कुएं में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

मसौढ़ी. बकाया राशि वसूलने गये अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मामला मसौढ़ी अनुमंडल के धनरूआ थाना क्षेत्र के लालसा चक गांव का है। बदमाशों ने गांव के ही एक 43 वर्षीय अधेड़ सिकंदर प्रसाद की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को गांव के ही कुएं में फेंक दिया। सुबह में शौच करने गए ग्रामीणों ने शव को कुएं में देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों के साथ-साथ धनरुआ पुलिस को भी दी।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव के ही सिकंदर प्रसाद के रूप में हुई है, जो की लालसा चक गांव के ही रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की शाम को सिकंदर प्रसाद मियांचक गांव से बकाये राशि की वसूली करने की बात कह कर घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को उनकी चिंता हुई और वह उसकी खोजबीन में जुट गये।

काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कोई अता पता नहीं चला तो परिजनों ने किसी आशंका की बात धनरुआ पुलिस को बताई। शनिवार की सुबह में ही ग्रामीणों द्वारा सिकंदर प्रसाद की लाश कुएं में देखी गई। इसके बाद सिकंदर प्रशाद के परिजनों को बुलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला गया। वहीं धनरूआ पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मृतक का मोबाइल भी मिला है।

मृतक के शरीर पर जख्म के कई गहरे निशान भी पाये गये हैं। साथ ही मृतक का सर भी फटा हुआ था और चेहरा सूजा हुआ था। पूरे मामले में मृतक के पुत्र राकेश कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धनरूआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूरे मामले में धनरूआ थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र के द्वारा शिकायत दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Suggested News