बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

45 साल की शादीशुदा महिला के प्यार में पागल था नाबालिग, जुदा होने का गम नहीं कर सका बर्दाश्त, दे दी जान

45 साल की शादीशुदा महिला के प्यार में पागल था नाबालिग, जुदा होने का गम नहीं कर सका बर्दाश्त, दे दी जान

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में 45 साल की शादीशुदा महिला के प्रेम में पागल हुए नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। एक साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। यह सदमा युवक बर्दाश्त नहीं कर सका और आत्महत्या कर ली।

मामला औराई थाना इलाके की औराई पंचायत के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़के को अपने से ढाई गुना ज्यादा उम्र की महिला से प्यार हो गया था। महिला पहले से शादीशुदा है। दोनों पांच महीने पहले घर से भाग गए थे। कुछ दिन पहले ही वे गांव वापस लौटे। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। इसके बाद से वे अलग-अलग रहने लगे। 

हालांकि इस बीच दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। इसी बीच प्रेमी नाबालिग लड़के ने सोमवार को फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़का अपनी शादीशुदा प्रेमिका से जुदाई नहीं सह पाया और खौफनाक कदम उठाया। इस घटना के बाद से प्रेमिका महिला गर छोड़कर फरार हो गई है। 

औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है। 


Suggested News