नाबालिक को जबरन किस करने की दिखाई थी हिम्मत, पुलिस ने निकाल दी सारी बहादुरी

JAMUI : : बीते दिनों जमुई सदर अस्पताल में एक महिला कर्मचारी से जबरन किस करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था वहीं रविवार को झाझा शहर के एक मोहल्ले में ऐसी ही घटना घट गई है। बताया जा रहा  है कि 19 मार्च दोपहर एक बजे एक नाबालिग लड़की अपने घर के सामने काम कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक लड़का आया और छेड़खानी करने लगा।

 विरोध करने पर जबरन किस कर भाग गया। नाबालिग लड़की ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इस मामले को लेकर पिता ने झाझा थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि एक सप्ताह पूर्व जमुई सदर अस्पताल परिसर में फोन पर बात कर रही एक महिला कर्मचारी को पीछे से एक युवक ने जबरन किस कर लिया था। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Nsmch
NIHER