छत पर सोयी किशोरी को उठाकर गोदाम में ले गया बदमाश, दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
VAISHALI : जिले के एक गांव में घर के छत पर सो रही एक किशोरी को उठाकर बदमाशों ने अपने गोदाम में ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद बदमाश किशोरी को उसके घर के पीछे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। किशोरी के पिता काफी खोजबीन के बाद जब अपने घर के पीछे गया तो किशोरी बेहोशी की अवस्था में पड़ी हुई थी।
इसके बाद किशोरी को उठाकर पिता अपने घर ले आये। पूछताछ के बाद किशोरी ने बताया कि बगल का रहनेवाला हम छत पर सो रहे तो तो मुंह दबाकर उठा कर ले गया और हमारे साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में लड़की के पिता ने थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया। वहीँ अस्पताल में किशोरी को भी थाने की पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए लाया। घटना के संबंध में किशोरी के पिता ने बताया कि बगल का एक व्यक्ति हमारी बेटी को छत पर से जबरन उठा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में घर के पीछे हमारी बेटी को छोड़कर फरार हो गया। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।
वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट