बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : घर से बाहर निकली विवाहिता से बदमाशों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : घर से बाहर निकली विवाहिता से बदमाशों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

AURANGABAD : जिले के गोह स्थित उपहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली विवाहिता घर से बाहर गई थी। इसी क्रम में विवाहिता से गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की बताई जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त घटी। जब विवाहिता गांव के ही टावर के समीप बधार में गई थी।

इसी दौरान गांव के ही दिनेश कुमार एवं अशोक कुमार आ पहुंचे और उसका मुंह दबा कर झाड़ीनुमा खेत में खींच लिया। इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। महिला की कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि झाड़ में पड़ी विवाहिता गाँव की ही रहनेवाली है। ग्रामीणों ने अपनी मानवता का परिचय देते हुए उसे घर पहुंचा दिया। विवाहिता ने बताया कि घटना की रात पति बारात में काम करने गया था तथा सास एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी। 

शुक्रवार की सुबह जब सास घर आई तो रोते हुए विवाहिता ने अपने साथ घटी घटना को अपनी सास को बताया। जिसके बाद दोनो ने थाने जाकर पुलिस को आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की। उपहारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने महिला को मेडिकल जांच कराने  औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ऋषि राज ने बताया कि रेप की जानकारी मिली थी। जिसके बाद विशेष टीम का गठन किया गया था। उसी क्रम में आरोपितों को धर दबोचा गया।


Suggested News