बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटे 1.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटे 1.50 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

KHAGARIA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ताज़ा मामला जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के अलौली मार्ग पर सामने आया है। 


बदमाशों ने सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.50 लाख रुपए की छीनतई की घटना को अंजाम दिया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की सीएसपी संचालक बछौता एसबीआई शाखा से रूपये निकलकर बाइक से वापस अलौली जा रहे थे। 

इसी बीच बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर छीनतई की घटना को अंजाम दिया है। सीएसपी संचालक से रूपये लुटने से बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुँची मोरकाही पुलिस जांच में जुट गयी है।  

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News