गांव के मोड़ पर चाय पीने गए किसान को बदमाशों ने मारी गोली, रंगदारी नहीं देने पर दिया घटना को अंजाम

गांव के मोड़ पर चाय पीने गए किसान को बदमाशों ने मारी गोली, र

BEGUSARAI : बेगूसराय में बैंखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर बैखौफ अपराधियों ने शाम ढलते ही बड़ी घटना को जाम दिया है। जहां बैंखौफ अपराधियों ने शहर के पोखरिया मोहल्ले में एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में किसान को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले स्थित वार्ड नंबर 39 की है। घायल किसान की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले स्थित वार्ड नंबर 39 के रहने वाले स्वर्गीय शिवनंदन सिंह का पुत्र राम निरंजन प्रसाद सिंह के रूप में की गई है।

 परिजनों ने बताया कि राम निरंजन प्रसाद सिंह अपने घर से चाय पीने के लिए चौक पर आए थे। चाय पीकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही दो की संख्या में अपराधी आए और जबरन घेर लिया और मारपीट शुरू कर दिया और रंगदारी मांगने लगा। जब मारपीट का विरोध राम निरंजन प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली चलते ही उसे जगह भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। लोग इधर-उधर अपना जान बचाकर भागने लगे। 

घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर राम निरंजन प्रसाद सिंह को इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जबरन घर लिया और रंगदारी मांगने लगा नहीं देने पर बीच सड़क पर गोली मार दी। वहीं इस गोलीबारी की घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को लगी।मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Nsmch