बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : बदमाशों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

BIG BREAKING : बदमाशों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

MUZAFFARPUR : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तहत मुजफ्फरपुर के दौरे पर है। जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इधर प्रशासन की मुस्तैदी के बावजूद अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर सीएसपी संचालक को गोली मार दिया। जिससे संचालक की मौत हो गयी। घटना जिले के सकरा थाना क्षेत्र के चंदपटी की बताई जा रही है।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

बताते चलें की मुजफ्फरपुर में इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभा कर रहे थे। उधर अपराधियों ने बेख़ौफ़ होकर दिनदहाडे हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। दरअसल जिले के सारे आला अफसर सीएम के कार्यक्रम में लगे थे। इसका फायदा उठाते हुए हथियारबंद 3 बेखौफ अपराधियों ने एक CSP संचालक को गोली मार दी। 

मिली जानकारी के अनुसार बेलगाम हुए अपराधियों ने वसुधा केंद्र के अंदर घुसकर संचालक पंकज कुमार झा को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान संचालक पंकज झा की मौत हो गयी। इस घटना से जहाँ सीएसपी संचालक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

मुज़फ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News