बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेत गए किसान भाइयों को घात लगाकर बदमाशों ने मारी गोली, फिर घसीटते हुए ले गए

खेत गए किसान भाइयों को घात लगाकर बदमाशों ने मारी गोली, फिर घसीटते हुए ले गए

KATIHAR : कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के 2 किसानों के लिए कलाई(उरद) का फसल बन गया काल, मनिहारी थाना क्षेत्र के भागवत पुर काशी चौक मिर्जापुर में किसान महेश यादव एवं सुनील यादव कलाई(उरद) फसल बोने के लिए गए थे, इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने दोनों पर गोली चलाने के साथ-साथ बुरी तरह पिटाई करते हुए दोनों को अपने साथ लेकर चले गये।

दोनों क घटना के प्रत्यक्षदर्शी रतन कुमार ने बताया कि उनके दोनों चाचा और वह कलाई के फसल रोपनी कर दियारा से लौट रहे थे, इस दौरान पहले से ही उस क्षेत्र के अपराधियों से अनबन के बाद अपराधियों ने उनके दोनों चाचा को घेर कर गोली मार दिया, इसके बाद जमकर दोनों की पिटाई भी किया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने गोली मारनेवालों की पहचान की है, जिसके बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है।

आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि फिलहाल दोनों किसान लापता है और एनडीआरएफ की मदद से दियारा के दुर्गम इलाके में इन दोनों किसानों की खोजबीन किया जा रहा है। बताते चलें किसान महेश यादव रिटायर्ड फौजी है फिलहाल दोनों किसानों की दियारा क्षेत्र से अपहरण से एक बार फिर पूरे इलाके में खौफ का माहौल है।

Suggested News