बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BHAGALPUR NEWS : चुनावी रंजिश में बदमाशों ने प्रत्याशी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR NEWS : चुनावी रंजिश में बदमाशों ने प्रत्याशी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र मे अपराधियों ने नवादा खरिक के रहने वाले पंच पद के प्रत्याशी अखलेश्वर मण्डल को अपराधियों ने दो गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया है। बताते चलें कि यह मामला चुनावी रंजिश को लेकर हुई है। 

बताया जा रहा है की 3 नवम्बर को मतदान हुआ है। लेकिन अभीतक चुनाव परिणाम की घोषणा भी नहीं हो पाई है। इसी बीच यह घटना होना चुनावी रंजिश को अंजाम देने को दर्शाता है। सूत्रों की माने तो अखलेश्वर मण्डल को उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे लोगों ने अकेला पाकर उसके सिर में दो गोली मारी और चलते बने। 

अभी गंभीर रूप से जख्मी अखलेश्वर मण्डल का इलाज मायागंज में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक एक गोली निकाल लिया गया है, लेकिन एक और गोली अभी भी अटका हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News