बहन की घर से लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर बदमाशों ने मारी गोली, पटना रेफर

NALANDA : राजगीर थाना इलाके के लहुआर गांव में बुधवार की देर रात बदमाशों के एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली लगाने के बाद भी हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल कर परिवार को घटना की जानकारी दी। जख्मी युवक डुमरी निवासी देव यादव का पुत्र पिंटू कुमार हैं। 

 घटना की जानकारी मिलते ही  परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में लाए । जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।  परिजन ने बताया कि उसके बहन के घर में आषाढ़ी पूजा हुआ था। उसी में शामिल होकर प्रसाद खाने के बाद  घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसे देखते ही गोली मार दी। जिसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर सभी हमलावर भागने में सफल रहे। 

 राजगीर थानाध्यक्ष मो मुस्ताक अहमद ने बताया कि मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है। एक्स-रे में गोली लगने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पर युवक के पेट में गहरा जख्म है।  युवक से पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 

Nsmch
NIHER