बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी समारोह में आयोजित आक्रेष्ट्रा देखने आए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, दुल्हन के भाई पर लगा आरोप

शादी समारोह में आयोजित आक्रेष्ट्रा देखने आए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, दुल्हन के भाई पर लगा आरोप

BETIA : खबर बेतिया जिले से है, जहां आक्रेष्ट्रा देखने आए एक युवक को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली युवक के पेट में लगी है, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में   ग्रामिणो की मदद से  बेतिया जीएमसीएच में कराया गया भर्ती कराया गया है। । घायल की पहचान शेषनाथ साह के रूप में की गई है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चनपटिया के  करबोलवा टोला में  निवासी रामपत महतो की लड़की की शादी थी जिसमे आर्केस्ट्रा  प्रोग्राम  हो रहा था। इसी दौरान  कुछ युवक हथियार से फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान रोकने पर  बदमाशो ने शेषनाथ साह से दूर हटने को कहा। जिसके बाद शेषनाथ शाह वहां से जाने लगा तभी हथियारबंद युवकों ने शेषनाथ साह को पेट में गोली मार दी। 

मामले में रामपत महतो के भतीजा विशाल पर ही गोली मारने का आरोप लगा है।घायल शेषनाथ शाह ने बताया कि पेंटर का काम करता हूँ और रात में आर्केस्ट्रा देखने गया था और आर्केस्ट्रा देखने के दौरान विसाल कुमार और एक अन्य युवक ने  गोली मार दिया। वही घायल के परिजनों ने बताया है कि देर रात 12 बजे घटना घटी है लेकिन अभी तक कुमारबाग ओपी थाना की पुलिस नहीं आई है।

Suggested News