बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सिवान में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SIWAN : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ताज़ा मामला जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी है। 


जख्मी युवक की पहचान महाराजगंज निवासी राहुल कुमार के रूप में की गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे   इलाके में खलबली मच गयी है। हालाँकि किस वजह से युवक को अपराधियों ने गोली मारी है। इसका फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News