बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : लूट की नियत से बदमाशों ने फाइनेन्स कर्मी को घेरा, रूपये नहीं मिले तो मार दी गोली, पढ़िए पूरी खबर

BIHAR NEWS : लूट की नियत से बदमाशों ने फाइनेन्स कर्मी को घेरा, रूपये नहीं मिले तो मार दी गोली, पढ़िए पूरी खबर

VAISHALI : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में जंदाहा थाना क्षेत्र में तीन दिन के अंदर दो बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने दहशत फैला दी है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी को लूट के दौरान गोली मार दी। जिसमें कर्मी बुरी तरह घायल हो गया है। हालांकि घायल कर्मी के पैर में गोली लगी है। जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के चांद सराय के पास की है। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि एसीएफएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मी विकास कुमार गिरी महिला समूह के साथ बैठक कर वापस लौट रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर विकास को रोक लिया और लूटपाट करने लगे। लेकिन कर्मी के पास पैसा नहीं था। जिसके बाद अपराधियों ने कर्मी पर दो गोली फायर कर दिया। जिसमें एक गोली विकास के पैर में लगी। जबकि एक गोली बाइक के टायर में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बता दे कि दो दिन पहले भी बदमाशो ने जंदाहा के हरप्रसाद चौक पर स्थित एटीएम से दिनदहाड़े लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News