बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PATNA NEWS : छात्रों पर पिस्टल तानकर बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

PATNA NEWS : छात्रों पर पिस्टल तानकर बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : पुलिस के तमाम दावे के बावजूद अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। किसी के साथ कब क्या हो जाए, कुछ कह पाना असंभव है। ताज़ा मामला नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर का है,जहां अपराधियों ने राहुल नाम के दो छात्रों को बिष्णु मंदिर के पास बुलाकर उसके ऊपर पिस्टल तान दिया और जान से मार देने की धमकी दी। इतना कह उसने गोली भी चलाने का प्रयास किया। 

लेकिन गोली मिस फायर कर गया और आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया। इस मामले में छात्रों ने बताया की सबलपुर में ही किराय के मकान में छोटू नाम का आरोपी बराबर फोन कर  गाली गलौज और मिलने को कह रहा था। हमदोनो जब मिलने गए तब उसने हम दोनो को पिस्तौल सटा कर जान से मारने का प्रयास किया। जिसके बाद वे पिस्टल लहराते हुए भाग निकले।

हालांकि इसकी सूचना नदी थाना को दी गयी। जिसके बाद पुलिस को छात्रों की तरफ से लिखित आवेदन दिया गया। जिसमे छोटू नाम के लड़के को आरोपी बनाते हुए लिखा गया है कि हमदोनो को जान से मारने की कोशिश की गई है। वहीँ मौके पर मौजूद नदी थाना की  पुलिस ने कहा कि हमे छात्रों के तरफ से लिखित आवेदन मिला है। जिसमे आरोपी के घर के ऊपर दविश दिया गया है। लेकिन वह फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News