बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गंगा की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक, नदी के कटाव रोकने के लिए हो रहे कार्य से दिखे नाराज

गंगा की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे विधायक, नदी के कटाव रोकने के लिए हो रहे कार्य से दिखे नाराज

BHAGALPUR  :- नाथनगर विधायक अली अशरफ सिद्दीकी जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन एवं एसएसपी नितिशा गुड़िया ने सबौर प्रखंड के फरका पंचायत के ग्राम इंग्लिश में गंगा नदी के तट पर कटाव नियंत्रण कार्य का निरीक्षण किया। कटाव नियंत्रण कार्य देखकर विधायक संतुष्ट नहीं दिखे।

  उन्होंने जायज़ा लेने के दैारान पाया की कटाव नियंत्रण  कार्य में जियो बैग की जगह सैंड बैग से कटाव रोकने का कार्य चल रहा है, जो कटाव रोकने में पूरी तरह से सक्षम नहीं है। इस संबंध में उन्होंने मौजूद स्थल पर जिलाधिकारी से बातचीत भी की। जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन ने ये आश्वासन दिया कि कटाव रोकने की दिशा में हर सम्भव कार्य किया जाएगा।  इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि हर साल नदी के कटाव के कारण खेती योग्य भूमि गंगा में समहित होती जा रही है। कुछ साल पहले यहां संचालित स्कूल भी नदी के साथ बह गया था। विधायक ने उन्हें भरोसा दिया कि कटाव रोकने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

बता दें उत्तर बिहार सहित नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार से गुजरनेवाली नदियों का जलस्तर तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। जिसमें ज्यादातर नदियां गंगा में मिल जाती हैं। जिससे गंगा भी खतरे के निशान तक पहुंच गई है।

Suggested News