बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन्म देनेवाली मां ही बनी हत्यारी! दो अबोध बेटियों को पानी से बाल्टी में डूबाकर मार डाला, यह बताया जा रहा कारण

जन्म देनेवाली मां ही बनी हत्यारी! दो अबोध बेटियों को पानी से बाल्टी में डूबाकर मार डाला, यह बताया जा रहा कारण

HAJIPUR : जंदाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत जंदाहा के वार्ड संख्या पांच जंदाहा सरकारी अस्पताल के समीप स्थित एक घर में एक मां द्वारा अपने दो अबोध सगी बेटी को पानी भरी बाल्टी में डुबोकर हत्या कर दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। घटना की चर्चा पर जंदाहा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतका के स्वजन द्वारा पुलिस को अपने दोनों अबोध बच्ची की बीमारी के कारण मौत हो जाने की लिखित सूचना दी गई है। मृतका के स्वजन एवं स्थानीय लोगों द्वारा दोनों मृतका के शव को दफना दिया गया है। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जंदाहा निवासी मोहम्मद मंसूर की पुत्री हीना की शादी उत्तर प्रदेश के मोहम्मद जमील के साथ हुई थी। बताया जाता है कि मोहम्मद जमील छत्तीसगढ़ में मजदूरी करता है। जहां वह अपनी पत्नी एवं बच्चों को भी साथ रखता था। लेकिन बाद में  जमील की पत्नी हीना अपने बच्चों के साथ अपने पिता मोहम्मद मंसूर के घर अपनी मां के साथ रह रही थी। 

लेकिन कुछ वर्षों पूर्व मोहम्मद जमील जंदाहा सरकारी अस्पताल के पास अपना घर बनाया था। जहां उसकी पत्नी हीना अपनी बच्चों के साथ रहने आ गई थी। बताया जाता है कि उसे चार पुत्री एवं एक पुत्र है। वही हीना बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। जिसको लेकर पति उसे जंदाहा स्थित घर पर बच्चों के साथ रखा था। वहीं परिवार का भरण पोषण को लेकर आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था।  

इसी दौरान गुरुवार के दोपहर इस बात की चर्चा जोड़ों पर हुई की हीना ने अपने दो वर्षीय एवं छह माह की दोनों पुत्री को पानी भरी बाल्टी में डुबोकर हत्या कर दिया। घटना की सूचना पर जहां स्थानीय लोग जमा हो गए।वही सूचना पर जंदाहा थाना पुलिस भी पहुंची। जहां मृतका के स्वजन द्वारा दोनों बच्ची को बीमारी के कारण मौत होने की लिखित सूचना दी गई। वहीं स्वजन एवं स्थानीय लोगों द्वारा बगैर पोस्टमार्टम कराए दोनों बच्ची के शव को दफना दिया गया। 

घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि स्पष्ट रूप से कोई भी लोग इस मामले में कुछ बताने से इनकार कर रहा है। लेकिन आम चर्चाओं के अनुसार आर्थिक तंगी एवं भरण पोषण में हो रही कठिनाई को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की जहां चर्चा है। वही मृतका के मां को भी मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण भी घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है। 

आम चर्चाओं के अनुसार उसकी मां अपने दो पुत्री को हत्या कर दिए जाने के पश्चात तीसरे पुत्री को भी हत्या करने का प्रयास की थी। जो वहां से भाग कर अपने नानी के पास पहुंच जान बचाते हुए घटना की सूचना दी। हालांकि इस मामले में किसी स्थानीय लोग एवं पुलिस अधिकारी द्वारा घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है। 

वहीं जंदाहा थाना पुलिस भी घटना को लेकर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष रवींद्र पाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जहां मृतका के स्वजन द्वारा उनकी दोनों बच्ची की मौत बीमारी से होने को लेकर लिखित सूचना दी गई तथा पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार किया गया।

REPORT - RISHAV KUMAR

Suggested News